झज्जर: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलंपिक गेम्स इस बार पेरिस में हो रहे हैं। पेरिस ओलंपिक में भारत के युवा पहलवान अमन सहरावत पर भी निगाहें हैं. अमन मेन्स 57 सत्तावन किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए थे। जहां उनको जापान री हिगुची के हाथों 0-10 से हार का सामना करना पड़ा। अब अमन ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भाग लेंगे।
अमन का ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला 9 अगस्त यानी आज होने वाला है। उनके इस प्रदर्शन से उनके परिजन और ग्रामीण भेहड़ निराश हैं। लेकिन आज अमन के मैच से ग्रामीणों और अमन की छोटी बहन को बेहद उम्मीदें हैं कि अमन जरूर मैडल हासिल कर देश का नाम रोशन करेगा। छत्रसाल अखाड़े के प्रतिभाशाली पहलवान अमन ने प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया था।
हालांकि, हिगुची के खिलाफ आक्रामक खेल नहीं दिखा पाए और एक भी अंक नहीं जुटा सके। अब वह शुक्रवार को रात 9.45 बजे कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे। अमन की छोटी बहन का कहना है कि अमन से उनकी बात दो दिन पहले वीडियो कॉल पर हुई थी। उसके बड़े भाई अपने खेल में व्यस्त हैं लेकिन वव अब इनसे जरूर बात करेंगी। अमन का हौसला अफजाई करेंगी ताकि अमन देश के लिए एक पदक हासिल कर सके।