Site icon Dainik Savera Times

Paris Olympics में भारती हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची, CM Mann ने ट्वीट कर टीम को दी बधाई

पेरिस। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को पेरिस ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इससे पहले यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में दोनों टीम निर्धारित समय में 1-1 की बराबरी पर रही थी। शूटआउट में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित उपाद्याय और राज पाल कुमार ने गोल दागे। वहीं ब्रिटेन के लिए जेम्स अलबेरी ने चैक वाललेस गोल किया।

शानदार फॉर्म में चल रहे हरमनप्रीत सिंह ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। ओलंपिक में यह उनका सातवां गोल था। वहीं ब्रिटेन के ली मॉर्टन ने दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने से ठीक दो मिनट पहले स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

अमित रोहिदास को 17वें मिनट में बाहर भेज दिया गया। इसके बाद भारतीय टीम मैच 10 खिलाड़यिों के साथ खेला। तीसरे और चौथे क्वार्टर में ब्रिटेन के अधिक समय अपने पास गेंद रखते हुए आक्रामक खेल का मुजाहिरा किया। लेकिन उसके खिलाड़ी भारत की मजबूत रक्षापंक्ति को नहीं भेंद पाये। चौथे क्वार्टर के बाद मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा।

 

Exit mobile version