Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Paris Olympics: भारत की पुरुष और महिला तीरंदाजी टीमों ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, रैंकिंग के आधार पर किया क्वालिफाई

June 25, 2024

Paris Olympics: भारत की पुरुष और महिला तीरंदाजी टीमों ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, रैंकिंग के आधार पर किया क्वालिफाई

नई दिल्ली: भारत की पुरुष और महिला तीरंदाजी टीमों ने हासिल किया ओलंपिक कोटा। भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में क्वालिफिकेशन हासिल करने में नाकाम रहे देशों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर टीम कोटा पक्का किया। भारत इस तरह से पेरिस में सभी पांच पदक स्पर्धाओं (पुरुष और महिला टीम, व्यक्तिगत और मिश्रित श्रेणियों) में प्रतिस्पर्धा करने का पात्र होगा।

पुरुष वर्ग में रैंकिंग के आधार पर भारत और चीन ने कोटा हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में भारत के अलावा इंडोनेशिया कोटा हासिल करने वाला दूसरा देश रहा। ओलंपिक में 12 देश टीम स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे जबकि मिश्रित प्रतियोगिताओं में पांच टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह पहली बार है जब तीन चरण के ओलंपिक क्वालीफायर के बाहर रहने वाले शीर्ष दो देशों को टीम कोटा प्रदान किया गया है। अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप रॉय और दीपिका कुमारी रिकॉर्ड चौथी बार ओलंपिक में चुनौती पेश करेंगे। सेना के 40 साल के दिग्गज तरुणदीप ने 2004 में एथेंस ओलंपिक में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व किया था।

भारतीय पुरुष टीम : तरुणदीप राय, धीरज बोम्मदेवरा और प्रवीण जाधव।

महिला टीम : दीपिका कुमारी, भजन कौर और अंकिता भकत।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें