Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Paris Olympics : चोट के चलते क्वार्टर फाइनल में हारीं निशा, अविनाश साबले पांचवें स्थान पर रहे

August 6, 2024

Paris Olympics : चोट के चलते क्वार्टर फाइनल में हारीं निशा, अविनाश साबले पांचवें स्थान पर रहे

भारत को पेरिस ओलंपिक के 10वें दिन बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन से कांस्य पदक लाने की उम्मीद होगी, जबकि सोमवार से कुश्ती स्पर्धाएं भी शुरू हो रही हैं और पहले दिन निशा महिला फ्री स्टाइल 68 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंची। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारत के अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह पांचवें स्थान पर रहे। भारतीय एथलीट ने पहले 1000 मीटर तक आगे रहकर रेस की शुरुआत मजबूती से की। हालांकि, बाद में वह अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हो गए। वह पांचवें स्थान पर रहे और फाइनल राउंड में आगे बढ़ गए।

सेमीफाइनल में पहुंचने से चूकीं निशा:-
निशा दहिया चोट की वजह से महिला क्वार्टर फाइनल में हार गईं। उन्हें नॉर्थ कोरिया की पाक सोल गम ने 10-8 से हराया। चोट से पहले निशा 8-2 से आगे चल रहीं थीं, लेकिन आखिरी 33 सेकंड में मैच पलट गया और पाक सोल गम जीत गईं। नॉर्थ कोरिया की खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं। उनका सामना अमेरिका की खिलाड़ी से होगा। अगर पाक यह मैच जीततीं है तो निशा को रेपेचेज खेलने का मौका मिलेगा। वहीं, अगर अमेरिका की खिलाड़ी जीततीं हैं तो निशा को कोई मौका नहीं मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें