Site icon Dainik Savera Times

Paris Paralympics 2024: भाला फेंक में 8वें स्थान पर रहे Parveen Kumar F57, जानें मैच का हाल

पेरिस: भारत के परवीन कुमार शनिवार को यहां पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की एफ57 भाला फेंक स्पर्धा में आठवें स्थान पर रहे। हरियाणा के 32 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने चौथे थ्रो में 42.12 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। उज्बेकिस्तान के यॉकनबेक ओडिलोव ने 50.32 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जबकि तुकये के मुहम्मत खलवंडी (49.97 मीटर) ने रजत पदक जीता।

ब्राज़ील के सिसेरो वाल्डिरन लिंस नोबरे ने 49.46 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक हासिल किया। एफ57 उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके ऊपरी अंग किसी कमी से प्रभावित हैं, मांसपेशियों की शक्ति ख़राब है या गति की निष्क्रिय सीमा अच्छी नहीं है।

Exit mobile version