Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पारुल ने कटाया पेरिस का टिकट

August 28, 2023

नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पारुल ने कटाया पेरिस का टिकट

 

बुडापेस्ट: भारत की पारुल चौधरी ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फाइनल में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए 2024 पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है। पारुल रविवार को नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में हुए फाइनल में 11वें स्थान पर रहीं, लेकिन उन्होंने नौ मिनट 15.31 सेकंड में दौड़ पूरी कर ललिता बाबर (नौ मिनट 19.76 सेकंड) का रियो ओलंपिक 2016 में बनाया गया सात साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिये खिलाड़यिों को नौ मिनट 23 सेकंड में दौड़ पूरी करनी थी और अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर पारुल ने पेरिस का टिकट भी कटा लिया। इससे पूर्व, पारुल क्वालीफिकेशन राउंड में अपने पिछले व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (9.29.51) से पांच सेकंड तेज दौड़ीं और इससे उन्हें पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई थी।

हाल के वर्षों में, अमेरिकी कोच निक सिमंस द्वारा निर्धारित कोचिंग कार्यक्रम से उन्हें काफी फायदा हुआ है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में 5000 मीटर में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और इस साल एशियाई चैंपियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक जीता था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें