Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

टी-20 विश्व कप के आधिकारिक गान के लिए तैयार पॉल और केस

April 14, 2024

टी-20 विश्व कप के आधिकारिक गान के लिए तैयार पॉल और केस

दुबई: ग्रैमी पुरस्कार विजेता सीन पॉल और सोका सुपरस्टार केस 1 जून को शुरू होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2024 के आधिकारिक गान के लिए तैयार हैं। वैस्ट इंडीज और यूएसए में आयोजित टूर्नामैंट में फैंकी जाने वाली पहली गेंद से 50 दिन पहले आईसीसी ने आधिकारिक गान की घोषणा की है।

आने वाले हफ्तों में यह गान लॉन्च के लिए तैयार होगा जिसका ट्रैक माइकल ‘टैनो’ मोंटानो ने बनाया है। गाने की फिल्म क्लिप के साथ कई प्रसिद्ध सुपरस्टार भी शामिल होंगे। आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2 दशकों से अधिक समय से संगीत उद्योग में एक अग्रणी हस्ती शॉन पॉल ने कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर को छूने के अनुभव के साथ कैरेबियाई संगीत के सार को पकड़ने की उम्मीद करते हैं।

कीज डिफैंथेलर, जिन्हें दुनिया में केस के नाम से जाना जाता है। वह त्रिनिदाद और टोबैगो स्थित केस द बैंड के प्रमुख गायक हैं, का इरादा गान के माध्यम से टूर्नामैंट में एक अनोखा माहौल लाने का है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें