Punjab Kings vs Delhi Capitals, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण रद्द कर दिया गया है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 8 मई (बुधवार) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में था. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी, लेकिन 10.1 ओवर के खेल के बाद मैच को रद्द कर दिया गया. एहितायतन स्टेडियम की सारी फ्लड लाइट्स ऑफ कर दी गईं. साथ ही आईपीएल अधिकारियों ने टीमों को एचपीसीए स्टेडियम से बाहर जाने का निर्देश दिया है।
पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए. प्रियांश आर्य ने 5 चौके और छह छक्के की मदद से 34 बॉल पर 70 रन बनाए. वहीं प्रभसिमरन सिंह 28 बॉल पर 50 रन और श्रेयस अय्यर 0 रन बनाकर नाबाद लौटे।
जम्मू और पंजाब में कई स्थानों पर पाकिस्तानी अटैक को भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया. भारत ने पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के जैसलमेर में ड्रोन हमलों को भी नाकाम कर दिया गया. साथ ही अखनूर में एक ड्रोन को मार गिराया गया.
ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए खुलेंगे नए मौके, किसे रहना होगा सतर्क

