Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

PBKS vs LSG: न्यू चंडीगढ़ में लगेगा रनों का अंबार या बारिश डालेगी खलल? जानें पिच रिपोर्ट

April 19, 2026

PBKS vs LSG: न्यू चंडीगढ़ में लगेगा रनों का अंबार या बारिश डालेगी खलल? जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में रविवार को शाम का मुकाबला न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स को उसके घर में रोकना एलएसजी के लिए बड़ी चुनौती है। पंजाब एकमात्र ऐसी टीम है जिसने सीजन में एक भी मैच नहीं गंवाया है।

पंजाब किंग्स 5 मैचों में 4 जीत और बारिश की वजह से रद्द हुए एक मैच से मिले 1 अंक को मिलाकर कुल 9 अंक लेकर अंकतालिका में पहले स्थान पर है। पिछले मैच में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में 7 विकेट से हराया था।

PBKS की पूरी टीम ने दिखाया जज्बा
पंजाब की टीम पूरे सीजन में बहुत ही संतुलित और आक्रामक नजर आई है। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर विस्फोटक अंदाज में नजर आए हैं। इन तीनों के प्रदर्शन में निरंतरता रही है। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मार्को जानसेन, युजवेंद्र चहल और विजय वैशाक ने एक ग्रुप में बेहतरीन काम किया है। शशांक सिंह को बल्लेबाजी में कम मौके मिले हैं, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कमाल किया है और अहम मौकों पर विकेट दिलाए हैं। इन खिलाड़ियों ने पंजाब को सीजन में अब तक अपराजेय रखा है। पंजाब अपनी लगातार जीत का क्रम एलएसजी के खिलाफ भी जारी रखने उतरेगी।

LSG के बल्लेबाजों ने किया निराश
एलएसजी की बात करें तो टीम के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है। मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी ने गेंदबाजी में अच्छा काम किया है, लेकिन बल्लेबाजी में मिशेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत और निकोलस पूरन का प्रदर्शन साधारण रहा है जिसका असर मैचों के परिणाम पर पड़ा है। एलएसजी 5 मैचों में 2 जीत के साथ आठवें नंबर पर है।

बारिश की संभावना नहीं
पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के लिए एलएसजी को एक यूनिट के रूप में दमदार प्रदर्शन करना होगा। रविवार को न्यू चंडीगढ़ में मौसम उमस भरा रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।

हाई स्कोरिंग रहेगी पिच
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच हाई स्कोरिंग वाली मानी जाती है। यहां टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। लाइन और लेंथ पर नियंत्रण रखने वाले गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

बराबरी का मुकाबला
पंजाब किंग्स और एलएसजी के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों टीमों को 3-3 मैचों में जीत मिली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें