Site icon Dainik Savera Times

PBKS vs RR: क्या पंजाब किंग्स का विजय रथ रोक सकेगी राजस्थान? इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

PBKS vs RR

PBKS vs RR

PBKS vs RR: आईपीएल 2026 में मंगलवार को एक बेहद अहम मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच पंजाब से ज्यादा राजस्थान के लिए अहम है। RR ने सीजन की शुरुआत बेहद शानदार और धमाकेदार अंदाज में की थी। टीम ने लगातार 4 मैच जीते थे। गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी हर विभाग में आरआर ने विपक्षी टीमों को पीछे छोड़ा था। लेकिन, पिछले 4 मैचों में RR के प्रदर्शन में गिरावट आई है। टीम ने पिछले 4 मैचों में 3 मैच गंवाएं हैं और कुल 8 मैचों में 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

कप्तान का खराब प्रदर्शन
RR के प्रदर्शन में गिरावट की एक बड़ी वजह कप्तान रियान पराग रहे हैं। पराग कप्तान के रूप में शानदार रहे हैं। फील्ड पर अपने निर्णयों से उन्होंने प्रभावित किया है और छोटे स्कोर की रक्षा करने में सफल रहे हैं, लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में पराग के लिए यह सीजन अबतक बेहद निराशाजनक रहा है। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आने वाले पराग 8 मैचों की 8 पारियों में मात्र 88 रन बना सके हैं। उनका औसत 12.57 है। RR के लिए पराग की फॉर्म सबसे बड़ी चिंता है। पिछले 4 मैचों में मिली 3 हार के बाद उनकी फॉर्म चर्चा के केंद्र में आ गई है।

ये भी पढ़ें- Video: विराट कोहली का ऑटोग्राफ नहीं मिला तो रो पड़ा नन्हा फैन, गुस्से में बैट फेंक दिया

 

अपराजित रही है पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स एक बेहद मजबूत टीम है और सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के दिए 265 रन के लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया था।

मुश्किल चरण में प्रवेश करेगा टूर्नामेंट
पंजाब के खिलाफ RR सिर्फ वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल पर निर्भर नहीं रह सकती। पराग कप्तान के साथ-साथ टीम के अहम बल्लेबाज भी हैं। एक बल्लेबाज के रूप में उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और रन बनाने होंगे, नहीं तो टूर्नामेंट अब मुश्किल चरण में प्रवेश कर रहा है। यहां से अगले 2-3 मैच तय करेंगे कि RR प्लेऑफ में जाती है या नहीं।

कप्तान से अच्छी पारी की उम्मीद
RR अगर पंजाब को उसके घर में हराने में कामयाब रहती है, तो यह टीम के आत्मविश्वास के लिए अहम होगा। सीजन में अपराजेय रही टीम के खिलाफ उसके घर में जीत RR के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। लेकिन इसके लिए RR को अपने कप्तान से एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: पॉइंट्स टेबल में उठा पटक जारी, अभिषेक के पास ऑरेंज तो इस गेंदबाज के सिर सजी पर्पल कैप

 

Exit mobile version