Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup से पहले बाबर को PCB ने फिर से सीमित ओवर प्रारूप का कप्तान बनाया

March 31, 2024

T20 World Cup से पहले बाबर को PCB ने फिर से सीमित ओवर प्रारूप का कप्तान बनाया

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को टी20 विश्व कप से दो महीने पहले रविवार को फिर से सफेद गेंद प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया गया। यह निर्णय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की चयन समिति की सर्वसम्मत सिफारिश के बाद लिया गया। पीसीबी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा,

‘‘पीसीबी की चयन समिति की सर्वसम्मत सिफारिश के बाद बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बाबर आजम को पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के सफेद गेंद प्रारूप (वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय) कप्तान नियुक्त किया है बाबर ने पिछले साल नवंबर में भारत में वनडे विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के लिए तीनों प्रारूपों से कप्तानी छोड़ दी थी।

बाबर ने तत्कालीन पीसीबी प्रमुख जका अशरफ के यह कहने के बाद अपनी भूमिका छोड़ दी थी कि वह अब सीमित ओवरों के प्रारूप में कप्तान नहीं रहना चाहते हैं और केवल टेस्ट टीम का नेतृत्व करना चाहते हैं। बाबर टी20 कप्तान के रूप में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की जगह लेंगे, जिन्होंने जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में 1-4 की हार में पाकिस्तान का नेतृत्व किया था। टी20 विश्व कप एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें