Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-पाक मुकाबले के लिए पीसीबी प्रमुख जका अशरफ जल्द आएंगे इंडिया

October 11, 2023

भारत-पाक मुकाबले के लिए पीसीबी प्रमुख जका अशरफ जल्द आएंगे इंडिया

 

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने वाले टीम के मैच को देखने के लिए गुरुवार को भारत आएंगे। जका अशरफने यह फैसला पाकिस्तानी मीडिया कर्मयिों को आईसीसी विश्व कप-2023 को कवर करने के लिए भारतीय वीजा के लिए अपने पासपोर्ट जमा करने की अनुमति मिलने के बाद लिया है।

पीसीबी प्रमुख ने कहा, ‘मैंने भारत की अपनी यात्रा में देरी कर दी और मैं इस बात की पुष्टि मिलने के बाद यात्रा कर रहा हूं कि पाकिस्तान के पत्रकारों को मेगा इवेंट को कवर करने के लिए वीजा प्राप्त करने के लिए अपने पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है। मुझे खुशी है कि विदेश कार्यालय के साथ मेरी बातचीत से अच्छा परिणाम हासिल करने में मदद मिली।‘

उन्होंने टीम के परफॉर्मेंस पर कहा, ’विश्व कप में अब तक खिलाड़ियों ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है और दोनों मैच जीते हैं उससे मैं बेहद खुश हूं। पीसीबी प्रबंधन समिति और पूरा देश मौजूदा विश्व कप में सफल अभियान के लिए खिलाड़ियों के साथ मजबूती से खड़ा है।

‘पाकिस्तान ने विश्व कप में अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। ये मैच हैदराबाद में खेले गए, जहां पाकिस्तान ने नीदरलैंड औरश्रीलंका को हराया। अब ये टीम अहमदाबाद में भारत से भिड़ेगी जो टूर्नामेंट के लीग चरण में सबसे बड़ा मुकाबला होगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें