Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

PCB ने 19 फरवरी से ‘Champions Trophy’ शुरू कराने का रखा प्रस्ताव,इस तरह बनाई मैचों की योजना

June 11, 2024

PCB ने 19 फरवरी से ‘Champions Trophy’ शुरू कराने का रखा प्रस्ताव,इस तरह बनाई मैचों की योजना

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगले वर्ष देश में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को 19 फरवरी से शुरू कराने का प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव के तहत बोर्ड ने टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से नौ मार्च के बीच कराची, रावलपिंडी और लाहौर में कराने का विचार बनाया है। कराची में टूर्नामेंट का उद्घाटन और सेमीफाइनल सहित तीन मैच होंगे।

वहीं लाहौर में फाइनल समेत कुल सात मैच तथा पिंडी क्रिकेट ग्राउंड में कुल पांच मैच होंगे जिसमें दूसरा सेमीफाइनल भी होगा। रिपोर्ट के अनुसार भारत का हर मैच लाहौर में कराने की तैयारी है। इसका मतलब है कि यदि भारत सेमीफाइनल में जाता है तो एक सेमीफाइनल में कराची या रावलपिंडी से निकालकर लाहौर लाना होगा।

सुरक्षा के मद्देजनर भारतीय टीम को अधिक यात्रा से बचाते हुए मैचों एक ही शहर में कराये जाने की योजना है। लाहौर बाघा बॉर्डर के पास भी है तो भारतीय प्रशंसकों के लिए वहां पहुंचना आसान भी होगा। हालांकि अभी तक यह निश्चित नहीं है कि भारत टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। वर्ष 2008 में एशिया कप के बाद से ही भारत ने पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेला है ।

2012-13 के बाद से दोनों टीमों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज़ भी नहीं खेली गई है। पिछले वर्ष जब पीसीबी ने एशिया कप होस्ट किया था तो भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले गए थे। भारत ने फाइनल में जीत दर्ज की थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बार-बार कहता रहा कि भारतीय टीम का पाकिस्तान जाना भारत सरकार के निर्णय पर निर्भर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें