Site icon Dainik Savera Times

फिलिप, मैकडरमोट, ग्रीन और ड्वारशुइस टी-20 टीम में होंगे शामिल

 

सिडनी:जोश फिलिप, बेन मैकडरमॉट, क्रिस ग्रीन और बेन ड्वार्शुइस को भारत में चल रही टी-20 श्रृंखला के आखिर मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया जायेगा और कई खिलाड़ी स्वदेश लौटेंगे। न्यू साउथ वेल्स और सिडनी थंडर के ऑफस्पिनर क्रिस ग्रीन भारत में टी-20 टीम में बुलाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया में पदार्पण की संभावना हैं।

विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश फिलिप और बेन मैकडरमॉट भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन द्वारशुइस के साथ दौरे में शामिल हो रहे हैं। वहीं खिलाड़ियों का एक समूह मंगलवार को गुवाहाटी में तीसरे मैच के बाद स्वदेश रवाना हो रहा है। सीन एबॉट, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, स्टीवन स्मिथ और एडम जम्पा एकदिवसीय विश्वकप जीत के बाद स्वदेश लौट आएंगे। जबकि ट्रैविस हेड टीम में बने रहेंगे और ओपनिंग भी करेंगे।

 

 

Exit mobile version