Site icon Dainik Savera Times

विश्व कप खेलना हर क्रिकेटर का होता है सपना : KL Rahul

चेन्नई: सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती गेम में शानदार मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा कि विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हर खिलाड़ी का सपना होता है और इसे साकार होता देख उन्हे बेहद खुशी हो रही है। स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘फॉलो द ब्लूज़’ से विशेष बातचीत में राहुल ने कहा “ घरेलू विश्व कप खेलना एक क्रिकेटर के लिए एक सपना होता है और इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूँ। लोग हर मैच में मेरे प्रदर्शन पर टिप्पणी कर रहे थे। मैच और स्थिति के बारे में मैं समझ नहीं पा रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा था, क्योंकि मेरा प्रदर्शन उतना बुरा नहीं था। यह बहुत पीड़ादायक था, मैं चोट से गुजरने के दर्द और शुरुआत में वापसी की प्रक्रिया को जानता हूं और फिर मुझे आईपीएल के दौरान चोट लग गई।”

Exit mobile version