Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से की मुलाकात; खिलाड़ियों ने भेंट की ‘जर्सी’

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय हॉकी टीम ने पीएम मोदी को ‘हॉकी स्टिक’ और ‘जर्सी’ भेंट की। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी ऊषा भी उपस्थित रहीं।

एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मैडल जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम से भी मुलाकात की। कार्यक्रम में पीएम ने भारतीय रेसलर्स, तीरंदाजों समेत अन्य पदक विजेताओं और उनके सहयोगी स्टाफ को भी बधाई दी। एक ओर भारतीय पुरुष और हॉकी टीम ने गोल्ड मैडल अपने नाम किए, तो दूसरी तरफ पुरुष और महिला हॉकी टीम ने भी गोल्ड मैडल जीते। भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने भी देश के लिए पहला स्थान हासिल किया।

Exit mobile version