Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को भेंट की 20 साल पुरानी यादगार तस्वीर

July 10, 2026

PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को भेंट की 20 साल पुरानी यादगार तस्वीर

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान शुक्रवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट की दुनिया के महानतम कप्तानों में से एक स्टीव वॉ से मुलाकात की और उन्हें एक बेहद पुरानी तस्वीर उपहार स्वरूप भेंट की।

प्रधानमंत्री ने स्टीव वॉ को 20 साल पुरानी तस्वीर भेंट की। ये तस्वीर उस समय की है, जब स्टीव वॉ गुजरात दौरे पर थे और उस समय नरेंद्र मोदी इस राज्य के मुख्यमंत्री थे।

पीएम मोदी ने 20 साल पुरानी इस यादगार तस्वीर को फ्रेम कराकर स्टीव वॉ को भेंट की। मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज भी उपस्थित थे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान स्टीव वॉ के नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा भी की।

61 साल के स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। उनके दौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम अजेय हुआ करती थी।

ये भी पढे़ं :–  https://dainiksaveratimes.com/sports/india-a-nepal-tour-t20/

1985 से 2004 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव वॉ ने 168 टेस्ट और 325 वनडे मैच खेले। टेस्ट में 32 शतक और 50 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 10,927 और वनडे में 3 शतक और 45 अर्धशतक की मदद से 7,569 रन बनाए।

स्टीव वॉ ने 1999 से 2004 तक ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में काम किया। उन्होंने 1997 से 2002 तक वन डे इंटरनेशनल टीम की भी कप्तानी की।

वॉ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 57 में 41 टेस्ट जीते और महज 9 टेस्ट गंवाए, जबकि 7 टेस्ट ड्रॉ रहा। वॉ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 16 टेस्ट लगातार जीते थे। टेस्ट क्रिकेट में वॉ के बतौर कप्तान जीत का रिकॉर्ड क्रिकेट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ है।

वहीं, उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 106 वनडे में 67 मैच जीते थे और 35 मैच गंवाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने वॉ की कप्तानी में 1999 वनडे विश्व कप और एशेज सीरीज जीती थी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें