Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल को दी ‘शुभकामनाएं’

October 23, 2023

PM मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल को दी ‘शुभकामनाएं’

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को चीन के हांगझाेउ में शुरु हो रहे एशियाई पैरा खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “जैसे ही एशियाई पैरा खेल शुरू होंगे, मैं असाधारण भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं! भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्येक एथलीट की एक प्रेरणादायक जीवन यात्रा है। मुझे विश्वास है कि वे भारतीय खेल भावना के वास्तविक सार की झलक दिखाएंगे।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें