Site icon Dainik Savera Times

पॉइंट्स टेबल पर RR का कब्जा बरकरार, ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन आगे?

Points Table IPL 2026

Points Table IPL 2026

Points Table IPL 2026: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक जोरदार मुकाबला खेला गया। वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर आरआर ने आरसीबी को 12 गेंद पहले 6 विकेट से हरा दिया। आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान रजत पाटीदार के 63, विराट कोहली के 32, वेंकटेश अय्यर के 29 और रोमारियो शेफर्ड के 22 रन की मदद से आरसीबी ने 8 विकेट पर 201 रन बनाए थे।

वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द मैच
राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के 26 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली गई 78 और ध्रुव जुरेल की 43 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से खेली गई 81 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। रवींद्र जडेजा भी 24 रन बनाकर नाबाद रहे। वैभव प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

ये भी पढ़ें- कहीं बढ़ी गर्मी, तो कहीं बारिश और आंधी ने बढ़ाई मुश्किलें, जानें अपने इलाके का हाल

 

पॉइंट्स टेबल पर टीमों का हाल
आरआर और आरसीबी के बीच हुए मैच में जीत के बाद आरआर ने अंकतालिका में पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। आरआर 4 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर पहले, पंजाब किंग्स 3 मैचों में 2 जीत और रद्द मैच से 1 अंक लेकर कुल 5 अंकों के साथ दूसरे, आरसीबी 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर तीसरे और दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर पांचवें, सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर छठे, गुजरात टाइटंस 3 मैच में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर सातवें, मुंबई इंडियंस 3 मैच में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर आठवें, केकेआर 4 मैच में तीन हार और 1 रद्द मैच से 1 अंक लेकर नौवें और सीएसके 3 मैचों में बिना किसी अंक के दसवें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- सफल रहा NASA का मून मिशन, पानी में उतरा Artemis II का क्रू

 

ऑरेंज और पर्पल कैप
शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ 78 रन की पारी खेलने वाले आरआर के वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप आ गई है। सूर्यवंशी ने 4 मैचों की 4 पारियों में 200 रन बना लिए हैं। वहीं, 4 मैचों में 9 विकेट लेकर आरआर के ही रवि बिश्नोई पर्पल कैप होल्डर हैं।

Exit mobile version