Prafull Hinge: इंडियन प्रीमियर लीग में एक नया नाम अचानक सुर्खियों में छा गया है और वो नाम है ‘प्रफुल्ल हिंगे’। जो खिलाड़ी कुछ दिन पहले तक गुमनाम था उसने अपने डेब्यू मैच में ऐसा प्रदर्शन किया कि क्रिकेट जगत हैरान रह गया। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में हिंगे को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे, जिससे मुकाबला रोमांचक लग रहा था। लेकिन दूसरी पारी के पहले ही ओवर में मैच का रुख पूरी तरह बदल गया।
राजस्थान की ओपनिंग जोड़ी की फॉर्म को देखते हुए फैंस यही मान रहे थे की अब यह मैच RR की जीतेगी लेकिन हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को शून्य पर आउट कर राजस्थान की कमर तोड़ दी। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और बाद में कप्तान रियान पराग को पवेलियन भेजा। पूरे मैच में उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट झटके। जब मैच के खत्म हुए तो हिंगे ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही लिख रखा था कि डेब्यू में 4-5 विकेट लेंगे।
A dream debut ⭐
Vaibhav Sooryavanshi ✅ Dhruv Jurel ✅ Lhuan-dre Pretorious✅
Praful Hinge gets 3 wickets in his first over #TATAIPL#TATAIPL #IPLRivalryWeek 2026 👉 #SRHvRR | LIVE NOW 👉https://t.co/kOHOKuG1Hi pic.twitter.com/4KLyM6S1z0
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 13, 2026
बचपन में सीमित संसाधनों के बावजूद शुरू हुआ उनका सफर आज सफलता की मिसाल बन गया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ हिंगे ने न सिर्फ अपनी टीम की जीत तय की, बल्कि आईपीएल में एक नई कहानी भी लिख दी। उन्होंने इस प्रदर्शन से अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर दिया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...