Site icon Dainik Savera Times

Pragyan Ojha ने Rohit Sharma से मुंबई इंडियंस के साथ बने रहने का किया आग्रह

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 की मैगा नीलामी की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही, भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा के भविष्य के बारे में अपनी राय व्यक्त की है। ओझा ने सलामी बल्लेबाज से फ्रैंचाइजी के साथ बने रहने का आग्रह किया है। मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ रोहित शर्मा का भविष्य चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि पिछले सीजन से पहले उन्हें कप्तानी से मुक्त कर दिया गया था और उनकी जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया था। प्रज्ञान ओझा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि फ्रैंचाइज क्रिकेट राज्य और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसके नियम बिल्कुल अलग हैं लेकिन व्यक्तिगत रूप से, अगर आप मुझसे पूछें, तो मैंने रोहित शर्मा को इस तरह के मुकाम तक बढ़ते देखा है। इसलिए मुझे लगता है कि अगर वह मुंबई इंडियंस के साथ बने रहते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा।

Exit mobile version