Site icon Dainik Savera Times

प्रणवी , स्रेहा और र्शिमला एलपीजीए क्यू स्कूल गोल्फ के दूसरे दौर में रेंचो 

मिराज (कैलिफोर्निया): प्रणवी उर्स और स्रेहा सिंह सहित चार भारतीयों ने तीन अलग अलग कोर्स पर खेलते हुए एलपीजीए क्वालीफाइंग स्कूल गोल्फ के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया। हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही प्रणवी और स्रेहा संयुक्त 38वें स्थान पर हैं।
वहीं र्शिमला निकोलेट संयुक्त 89वें स्थान पर हैं। शीर्ष 95 खिलाड़ियों को अगले दौर में प्रवेश मिलता है। इन सभी को एप्सन टूर 2024 में भी जगह मिलेगी जो एलपीजीए का क्वालीफाइंग टूर है। निष्ठा मदान को पहले ही इसमें जगह मिल चुकी है। जापान की सुजुका यामागुची और कनाडा की सावन्नाह ग्रेवाल संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं ।
Exit mobile version