Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति Draupadi Murmu और PM Modi ने सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर Gukesh Dommaraju को दी बधाई

December 13, 2024

राष्ट्रपति Draupadi Murmu और PM Modi ने सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर Gukesh Dommaraju को दी बधाई

Gukesh Dommaraju : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को बधाई दी। गुकेश ने बृहस्पतिवार को सिंगापुर में उतार-चढ़ाव से भरे खिताबी मुकाबले की रोमांचक 14वीं और आखिरी बाजी में गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को हराकर 18 साल की उम्र में खिताब जीता। गुकेश ने 7.5-6.5 के स्कोर से खिताब अपने नाम किया। इसके लिए गुकेश को 25 लाख डॉलर की इनामी राशि का बड़ा हिस्सा मिलेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को दी बधाई

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि गुकेश ने भारत को बेहद गौरवांवित किया है। मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने पर गुकेश को हार्दिक बधाई। उन्होंने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है। उनकी जीत शतरंज की महाशक्ति के रूप में भारत की साख को दर्शाती है। गुकेश ने बहुत बढ़िया काम किया! हर भारतीय की ओर से मैं कामना करता हूँ कि आप भविष्य में भी इसी तरह गौरवान्वित रहें।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – ऐतिहासिक और उदाहरणीय”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुकेश की जीत ने ना केवल उनका नाम शतरंज के इतिहास में दर्ज कर दिया है बल्कि लाखों युवाओं को बड़े सपने देखने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ऐतिहासिक और अनुकरणीय! गुकेश डी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई। यह उनकी अद्वितीय प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी जीत ने न केवल शतरंज के इतिहास में उनका नाम दर्ज किया है, बल्कि लाखों युवा दिमागों को बड़े सपने देखने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें