नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चीन के हांगझोउ 19वें एशियाई खेलों की रंगारंग शुभारंभ के दौरान भारतीय दल के खिलाड़ियों की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “एशियाई खेल आज से शुरू होंगे। मैं खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों को अपनी शुभकानाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि हमने एशियाई खेलों में अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा है यह खेलों के प्रति भारत जूनून और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उम्मीद है कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में भाग लेने गए खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

