नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल-2022 में गुरूवार को विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर की गई श्रृंखलाबद्ध पोस्ट के जरिए एशियाई पैरा खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2022 में बैडमिंटन महिला एकल एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनीषा रामदास को हार्दिक बधाई दी है।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “एशियाई पैरा गेम्स में बैडमिंटन महिला एकल एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए मनीषा रामदास को हार्दिक बधाई। समर्पण से विजय तक की उनकी यात्रा हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।’
प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में बैडमिंटन महिला एकल एसएच 6 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नित्या श्री सिवन को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “पैरा बैडमिंटन महिला एकल एसएच 6 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पैरा शटलर नित्या श्री सिवन को बधाई। उनका अटूट दृढ़ संकल्प और असाधारण कौशल हम सभी के लिए प्रेरणा है।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में महिला शॉट पुट-एफ 34 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भाग्यश्री माधवराव जाधव को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “एशियाई पैरा खेलों में महिला शॉट पुट-एफ 34 स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए भाग्यश्री माधवराव जाधव को बधाई। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ।”
नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में मिक्स्ड 50 मीटर राइफल्स प्रोन एसएच-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सिद्धार्थ बाबू को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया,“हमारे पैरा शूटर सिद्धार्थ बाबू को मिक्स्ड 50 मीटर राइफल्स प्रोन एसएच-1 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई! यह स्वर्ण पदक उनकी सटीकता, ध्यान केंद्रित करने, असाधारण प्रतिभा और अथक भावना का प्रमाण है। भारत आह्लादित है।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में तीरंदाजी पुरुष युगल – डब्ल्यू1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर आदिल मोहम्मद नज़ीर अंसारी और नवीन दलाल को बधाई दी है।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है, “तीरंदाजी पुरुष युगल – डब्ल्यू1 स्पर्धा में शानदार ढंग से कांस्य पदक जीतने पर आदिल मोहम्मद नज़ीर अंसारी और नवीन दलाल को हार्दिक बधाई। उनकी सटीकता, टीम वर्क और अटूट दृढ़ संकल्प ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है। कामना करता हूं कि वे सदैव ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करें। भारत बेहद गर्व के साथ इस शानदार उपलब्धि का जश्न मना रहा है।” नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की बैडमिंटन एकल एसएल-4 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुकांत कदम को बधाई दी है।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की बैडमिंटन एकल एसएल-4 स्पर्धा में असाधारण प्रदर्शन के लिए सुकांत कदम को बधाई। उनके कौशल, दृढ़ संकल्प और अथक भावना ने देश को गौरवान्वित किया है। यह कांस्य पदक उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का एक उत्कृष्ट प्रमाण है।”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की शॉट पुट-एफ46 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर रोहित हुडा को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “पुरुषों की शॉट पुट-एफ46 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए रोहित हुडा को बहुत-बहुत बधाई। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की शॉट पुट-एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सचिन सजेराव खिलारी को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “एशियाई पैरा गेम्स में पुरुषों की शॉट पुट-एफ46 स्पर्धा में सचिन सजेराव खिलारी का भारत के लिए शानदार स्वर्ण पदक! इस असाधारण जीत पर सचिन को बहुत-बहुत बधाई। उनके समर्पण और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन हुआ है।” नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की 100 मीटर-टी37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर श्रेयांश त्रिवेदी को बधाई दी है।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “पुरुषों की 100 मीटर टी-37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर श्रेयांश त्रिवेदी को हार्दिक बधाई। यह उनकी एक शानदार उपलब्धि है! वे निरंतर नई ऊंचाइयों को छूते रहें।” नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई पैरा खेलों 2022 में पुरुषों की 100 मीटर-टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नारायण ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया “एशियाई पैरा गेम्स में अपना दूसरा पदक जीतने पर नारायण ठाकुर को बधाई।
पुरुषों की 100 मीटर-टी35 स्पर्धा में यह कांस्य पदक उनकी असाधारण प्रतिभा और उत्कृष्टता के प्रति उनके दृढ़ निश्चय का प्रमाण है।”

