पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट के प्रतिभाशाली खिलाड़ी बिहार के वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान दूसरा सबसे तेज शतक लगाने की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सराहना की।
मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार की मेजबानी में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्यवंशी ने हाल ही में आईपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के बेटे सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट में कीर्तिमान स्थापित किया है, जो न केवल उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है बल्कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भी नतीजा है।
ये भी पढ़ें: पंजाब को जल्द मिलेगा नया DGP: UPSC को भेजे जाएंगे 14 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम

