Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी मंगलवार को एशियाई खेलों के भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

October 9, 2023

PM मोदी मंगलवार को एशियाई खेलों के भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हांगझोउ एशियाई खेलों में भाग लेकर लौटे भारतीय दल से मंगलवार को अपराह्न 4 . 30 बजे मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। भारत ने हांगझोउ एशियाई खेलों में 28 स्वर्ण समेत रिकॉर्ड 107 पदक जीते और वह चौथे स्थान पर रहा।

एशियाई खेलों में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री इस मौके पर खिलाड़ियों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिये बधाई देने के साथ ही भविष्य के लिये शुभकामनायें भी देंगे। पीएमओ ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय दल में शामिल सभी खिलाड़ी, उनके कोच, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि और खेल मंत्रालय के अधिकारी भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें