Dainik Savera Times

जानें कौन हैं पृथ्वी शॉ की Girlfriend Akriti Agarwal… सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

Prithvi Shaw Girlfriend Akriti Agarwal pic

Prithvi Shaw Girlfriend Akriti Agarwal : जब एक ओर भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत का जश्न मना रही है, उसी बीच भारतीय क्रिकेटर Prithvi Shaw ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड Aakriti Agarwal से सगाई कर ली है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। उनकी यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दी सगाई की जानकारी
पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आकृति अग्रवाल के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए शॉ ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा “मैदान पर छक्के लगाने से लेकर जिंदगी की सबसे खास पारी तक… वह मेरी परफेक्ट पारी हैं।” उनके इस पोस्ट पर फैंस और क्रिकेट प्रेमी लगातार कमेंट कर रहे हैं और इस जोड़ी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

लंबे समय से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट
बताया जा रहा है कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। पृथ्वी शॉ पहले भी अपने इंस्टाग्राम पर आकृति के साथ कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर साथ में रील्स बनाते हुए भी नजर आए हैं। इसी वजह से फैंस को पहले से ही इनके रिश्ते के बारे में जानकारी थी।

कौन हैं आकृति अग्रवाल?
आकृति अग्रवाल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 32 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर फैशन, लाइफस्टाइल और डांस से जुड़ी रील्स और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा आकृति अभिनय की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। वह जल्द ही तेलुगू फिल्म Trimukha के जरिए फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं।

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं पृथ्वी शॉ
क्रिकेट की बात करें तो पृथ्वी शॉ पिछले काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 25 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

अब तक उन्होंने भारत के लिए कुल

-5 टेस्ट मैच

-6 वनडे मैच

-1 टी20 इंटरनेशनल मैच

-खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल मिलाकर 528 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में शॉ के नाम एक शतक और दो अर्धशतक भी दर्ज हैं।

आईपीएल में भी रहा संघर्ष
आईपीएल में भी पिछले कुछ समय से पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। आईपीएल 2026 मेगा ऑक्शन में शुरुआत के दो राउंड तक उनके नाम पर कोई बोली नहीं लगी थी। हालांकि बाद में Delhi Capitals ने उन्हें उनके 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीद लिया। वहीं आईपीएल 2025 में वह किसी भी टीम का हिस्सा नहीं थे। अगर आईपीएल 2024 की बात करें तो उस सीजन में उन्होंने 8 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 198 रन बनाए थे। उनका औसत 24.75 रहा था।

घरेलू क्रिकेट में भी बदली टीम
पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में भी बदलाव कर चुके हैं। पहले वह मुंबई टीम के लिए खेलते थे, लेकिन इस सीजन में उन्होंने मुंबई का साथ छोड़ दिया और महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए नजर आए।

 

Exit mobile version