Site icon Dainik Savera Times

एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई क्वालिफिकेशन के लिए प्रिया पीवी ने किया टीम का एलान

नयी दिल्ली: भारतीय महिला फुटबॉल मुख्य कोच प्रिया पीवी ने इंडोनिशया 2024 के एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) अंडर-17 महिला एशियाई क्वालिफिकेशन राउंड-2 के लिए अपनी 23 सदस्यीय टीम का एलान किया।अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को कहा कि यह टूर्नामेंट थाईलैंड के बुरिरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस साल अप्रैल में भारतीय महिला अंडर-17 टीम ने अपने पहले राउंड ग्रुप में शीर्ष पर रहकर और पहली बार एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के राउंड-2 में जगह पक्की की थी।

भारत को ग्रुप ए में कोरिया गणराज्य, आईआर ईरान और मेजबान थाईलैंड के साथ रखा गया है। शीर्ष दो टीमें अप्रैल 2024 में इंडोनेशिया में होने वाले अंतिम टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की करेंगी।भारतीय महिला टीम के 23 खिलाडियों के नाम अनिशा ओरांव, खुशी कुमारी, खंबी चानू सारंगथेम, हीना खातून, विक्षित बारा, थोइबिसाना चानू तोइजाम, अखिला राजन, आर्या अनिलकुमार, सोनिबिया देवी इरोम, ललिता बोयपाई, मेनका देवी लौरेम्बम, जूही सिंह, बबीता कुमारी, शिलजी शाजी, शिवानी टोप्पो, सिबानी देवी नोंगमेइकापम, सिंडी रेमरूअटपुई कोलनी, रेमी थोकचोम, सुलंजना राउल, अंजू चानू कायेनपाइबम, खुशबू काशीराम सरोज, पूजा और प्रिया छेत्री हैं। मुख्य कोच प्रिया पीवी है।

एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर राउंड 2 में भारत का पहला मैच 19 सितंबर को कोरिया गणराज्य से भारतीय समयानुसार तीन बजे होगा। इसके बाद दूसरा मैच 21 सितंबर को थाईलैंड से शाम सात बजे और तीसरा मैच 23 सितंबर को आईआर ईरान से अपराह्न तीन बजे होगा। ये तीनों मैच थाइलैंड के बुरिरम स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Exit mobile version