Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रियांश का शतक, IPL में अब तक सबसे बेहतरीन पारियों में से एक : Shreyas Iyer

April 9, 2025

प्रियांश का शतक, IPL में अब तक सबसे बेहतरीन पारियों में से एक : Shreyas Iyer

मुल्लांपुर: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्य के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच जीतने वाले पहले आईपीएल शतक को टूर्नामैंट में ‘अब तक देखी गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक’ बताया। पीबीकेएस ने मंगलवार को सीएसके पर 18 रन की जीत के साथ आईपीएल 2025 में जीत की राह पर वापसी की, जिसमें 22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने 103 रन की तूफानी पारी खेली। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल इतिहास में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज शतक दर्ज किया। ‘प्रियांश ने जिस तरह से खेला, वह देखने लायक था। यह एक बेहतरीन पारी थी। जब मैंने पिछले मैच में उनसे बात की थी, तो जोफ्रा आर्चर का सामना करते समय वह निर्णय लेने में थोड़े डरपोक थे।’ अय्यर ने मैच के बाद प्रेजैंटेशन सेरेमनी में कहा,‘आज, उन्होंने अपनी सहज प्रवृत्ति का समर्थन किया। वह खुलकर खेल रहे थे और मैं चाहता हूं कि इस टीम में हर कोई ऐसी ही मानसिकता रखे। मूल रूप से यह आईपीएल में मेरी देखी गई सबसे बेहतरीन पारियों में से एक थी।’

ये भी पढ़ें- आज पाकिस्तान जाएंगे 2840 सिख श्रद्धालु, अकेली महिला को नहीं दिया गया वीजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें