Site icon Dainik Savera Times

Pro Kabbadi League 2023 सीजन-10 दो दिसंबर से देश भर के 12 शहरों में होगा आयोजित

नयी दिल्ली: दो दिसंबर से शुरु होने वाले प्रो कबड्डी लीग 2023-24 पीकेएल सीजन 10 के मुकाबले देश भर के 12 शहरों में आयोजित किय जायेगे। इस बार प्रो कबड्डी लीग 2023-24 की शुरुआत अहमदाबाद में दो दिसंबर रात आठ बजे से गुजरात जायंट्स बनाम तेलुगु टाइटन्स मुकाबले से होगी। गुजरात जायंट्स की टीम में जहां रोहित गुलिया हैं तो वहीं, तेलुगु टाइटन्स के खेमे में पवन कुमार सहरावत जैसा बड़ा नाम मौजूद है। इसी दिन डबल हेडर में यू मुम्बा और यूपी योद्धा के बीच रात 9 बजे से दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।

Exit mobile version