Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Virat Kohli को गले लगाने मैदान में घुसा फिलिस्तीन समर्थक प्रशंसक

November 19, 2023

Virat Kohli को गले लगाने मैदान में घुसा फिलिस्तीन समर्थक प्रशंसक

अहमदाबादः भारतीय स्टार विराट कोहली का एक प्रशंसक आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस गया जो फलस्तीन का समर्थक था और उसने उन्हें गले लगाने का प्रयास किया। यह घटना पहले ड्रिंक ब्रेक से पहले हुई। सुरक्षाकर्मियों ने इस व्यक्ति को पकड़ लिया। उसका नाम वेन जॉनसन है और वह चीनी फिलिपिनो मूल का आस्ट्रेलियाई है। उसे गिरफ्तार कर चंद खेड़ा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। क्रिकेट मैच में राजनीतिक नारेबाजी अपराध है लेकिन जॉनसन विदेशी नागरिक है तो नहीं पता कि उसके खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाएंगी।

जॉनसन ने चेहरे पर फलस्तीन के झंडे के डिजाइन वाला मास्क लगाया हुआ था और टी शर्ट के दोनों ओर भी इसके समर्थन के स्लोगन लिखे हुए थे।टी शर्ट के आगे ‘फलस्तीन पर बमबारी बंद करो’ और पीछे ‘फलस्तीन को बचाओ’ लिखा था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अपने आयोजन के दौरान किसी भी राजनीतिक नारेबाजी की अनुमति नहीं देता है और भारत में भी इसकी अनुमति नहीं है। इजराइल और फलस्तीन आतंकवादी ग्रुप हमास के बीच सात अक्टूबर से लड़ाई चल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें