Site icon Dainik Savera Times

इंगलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ युवा खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर गर्व : रोहित शर्मा

इंगलैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टैस्ट को 106 रन से जीतकर श्रृंखला 1-1 से बराबर करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि इस मजबूत टीम के खिलाफ युवा खिलाड़ियों का ऐसा प्रदर्शन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा, बुमराह हमारे लिए एक चैम्पियन खिलाड़ी है। वह पिछले कुछ समय से हमारे लिए यह काम कर रहा है। जब आप इस तरह का मैच जीतते हैं तो आपको समग्र प्रदर्शन को देखना होता है। हम जानते हैं कि इन परिस्थितियों में टैस्ट मैच जीतना आसान नहीं होगा, गेंदबाजों ने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई।

हली पारी में 209 रन बनाने वाले जायसवाल के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ वह अच्छा खिलाड़ी है और अपने खेल को अच्छे से समझता है। उसे लंबा सफर तय करना है। जाहिर है कि यह एक विशेष पारी थी। उनके पास टीम को देने के लिए बहुत कुछ है, मुझे उम्मीद है कि वह विनम्र बना रहेगा।’’

रोहित ने कहा, ‘‘ इस टीम में कई युवा हैं, इस प्रारूप में नये हैं और उन्हें सामंजस्य बिठाने में कुछ समय लगेगा। यह जीत हमें काफी आत्मविश्वास देती है। ऐसी युवा टीम के साथ मुकाबला करने पर मुझे बहुत गर्व है। यह हमारे लिए बहुत सकारात्मक है।’’उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम अच्छा खेल रही है और यह आसान श्रृंखला नहीं होगी।

Exit mobile version