Site icon Dainik Savera Times

पीयू की वूमैंस बाक्सर टीम ने ओवरऑल दूसरा स्थान किया हासिल

चंडीगढ़: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पी.यू.के बाक्सरो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वूमैंस टीम ने ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी के 5 महिला बाक्सरो का चयन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए किया गया हैं यह गेम्स असम में खेली जाएगी,चुने गए बाक्सरो में गुडी् का चयन 48 किलो भारवर्ग, 52 किलो भारवर्ग में लक्ष्मी,60 किलो भारवर्ग में सान्या,63 किलो भारवर्ग में रवीना तथा 81 किलो भारवर्ग में कोमल का चयन किया गया है। इसके साथ ही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 48 किलो भारवर्ग में गुडी् ने स्वर्ण पदक,63 किलो भारवर्ग में रवीना ने स्वर्ण पदक तथा कोमल ने स्वर्ण पदक जीता। यह चैंपियनशिप लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में आयोजित की गई थी।

Exit mobile version