Site icon Dainik Savera Times

Punjab Kings: जानें नीलामी में ‘पंजाब किंग्स’ की टीम ने किन खिलाड़ियों पर खेला है दांव

Punjab Kings

Punjab Kings

Punjab Kings: IPL 2026 की नीलामी में कई चौंकाने वाले और नए रुझान देखे गए, जहां भले ही ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन 25.20 करोड़ रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर सुर्खियों में रहे, लेकिन असली चर्चा भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द घूमती रही। युवा प्रतिभाएं प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने इतिहास रचते हुए संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये प्रति खिलाड़ी की बड़ी रकम में अपने साथ जोड़ा।

अबू धाबी में आयोजित इस नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिलकर 77 खिलाड़ियों पर कुल 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें 29 विदेशी खिलाड़ियों को भी टीमों ने शामिल किया, लेकिन घरेलू युवा टैलेंट की बढ़ती कीमत ने साफ कर दिया कि IPL अब भविष्य के सितारों पर बड़ा दांव लगाने से नहीं हिचक रहा है। आइए जानते है कि इस नीलामी में पंजाब किंग्स की टीम ने किन खिलाड़ियों पर खेला है दांव –

-कूपर कोनोली (2 करोड़)
-बेन द्वारशुइस (4.40 करोड़)
-प्रवीण दुबे (30 लाख),
-विशाल निशाद (30 लाख)

बरकरार रखे गए खिलाड़ी

-प्रभसिमरन सिंह
-प्रियांश आर्य
-श्रेयस अय्यर
-शशांक सिंह
-नेहल वढेरा
-मार्कस स्टोइनिस
-अजमतुल्लाह उमरजई
-मार्को जानसेन
-हरप्रीत बराड़
-युजवेंद्र चहल
-अर्शदीप सिंह
-मुशीर खान
-प्याला अविनाश
-हरनूर पन्नू
-सूर्यांश शेडगे
-मिशेल ओवेन
-जेवियर बार्टलेट
-लॉकी फर्ग्यूसन
-विशक विजयकुमार
-यश ठाकुर
-विष्णु विनोद

Exit mobile version