Punjab Kings: IPL 2026 में शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स को बड़ी जीत के बावजूद बड़ा झटका लगा है। टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हराया, लेकिन स्लो ओवर रेट के उल्लंघन ने इस जीत की चमक फीकी कर दी। आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह पंजाब किंग्स का इस सीजन में दूसरा स्लो ओवर रेट मामला था। नियमों के अनुसार कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सिर्फ कप्तान ही नहीं, बल्कि पूरी प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर को भी सजा मिली है। अन्य खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माने के रूप में लगाया गया है। नियमों के मुताबिक, अगर टीम तीसरी बार इस गलती को दोहराती है, तो श्रेयस अय्यर पर एक मैच का प्रतिबंध और 30 लाख रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- सोने की खरीदारी को लेकर बदलने जा रहे नियम, जानें किसे होगा फायदा और नुकसान
जीत के बावजूद चिंता
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 210 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने भी 43 रनों का अहम योगदान दिया।
चेन्नई की मजबूत शुरुआत बेअसर
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 209/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए आयुष म्हात्रे ने 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 रन बनाए। दोनों के बीच अहम साझेदारी हुई जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा सरफराज खान और शिवम दुबे ने तेज रन बनाकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।
ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलानः अब बिना गैस कनेक्शन के भी ले सकेंगे 5 kg वाला LPG सिलेंडर
हालांकि जीत ने टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ाया है, लेकिन स्लो ओवर रेट की लगातार गलती अब टीम के लिए खतरे की घंटी बन चुकी है। अगर यह सिलसिला जारी रहा, तो न सिर्फ कप्तान पर बैन लग सकता है, बल्कि टीम की रणनीति पर भी असर पड़ेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...