Site icon Dainik Savera Times

पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ बल्लेबाज IPL से हुआ बहार, जाने कारण?

Punjab Kings: पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है, जहां अभ्‍यास सत्र के दौरान उनके विस्फोटक बल्‍लेबाज ग्‍लेन मैक्‍सवेल उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के समय यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि अभी उनके प्रतिस्थापन के बारे में विचार नहीं किया गया है।

अय्यर ने टॉस के समय कहा, हम अपनी प्रक्रिया पर फोकस कर रहे हैं। हमारी तैयारियां पूरी हैं। लड़के इस मैच को लेकर उत्‍साहित हैं। दुर्भाग्‍य से मैक्‍सवेल की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। हमने अभी उनके प्रतिस्‍थापन के बारे में फैसला नहीं किया है।

मैक्सवेल का यह सीजन भुला देने वाला रहा है। मैक्‍सवेल ने इस सीजन सात मैचों की छह पारियों में मात्र आठ की खराब औसत से केवल 49 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 30 रन रहा है। वह केवल पांच चौके और एक छक्‍का ही लगा पाए हैं, जबकि एक बार वह शून्‍य के स्‍कोर पर भी आउट हुए हैं। पंजाब ने दो मैचों में उनको प्‍लेइंग 11 से भी बाहर रखा था। पंजाब किंग्स ने नवंबर में जेद्दा में हुई बड़ी नीलामी में मैक्‍सवेल को 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। मैक्सवेल ने सात मैचों में सिर्फ 48 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में चार विकेट भी लिए हैं। पंजाब किंग्स की टीम का जारी टूर्नामेंट में प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम ने नौ मैच खेले हैं और पांच में जीत दर्ज की है। पॉइंट्स टेबल में पंजाब की टीम पांचवें स्थान पर है। आईपीएल 2024 में भी ग्लेन मैक्सवेल सुपर फ्लॉप रहे थे। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 52 रन बनाए थे। 2023 में उन्होंने 14 मैचों में 400 रन बनाए थे लेकिन उसके बाद से पिछले दो सीजन में वह बल्ले से असफल रहे हैं।

Exit mobile version