खेल डेस्क: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला 31 मार्च, मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। इसी बीच पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करेगी।
पंजाब किंग्स के लिए पिछला सीजन (IPL 2025) बहुत शानदार रहा था। टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया, हालांकि खिताब नहीं जीत पाई। इस बार टीम ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी। बल्लेबाजी में टीम काफी मजबूत दिख रही है। कूपर कोनोली नंबर 3 पर खेल सकते हैं। मार्कस स्टोइनिस और मार्को यानसेन की जगह लगभग तय है। चौथे विदेशी खिलाड़ी के लिए अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वार्शियस या जेवियर बार्टलेट में मुकाबला है।
गुजरात टाइटंस की ताकत उनका टॉप ऑर्डर है। शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज टीम की रीढ़ हैं। गेंदबाजी में राशिद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार मौजूद हैं। पिच को ध्यान में रखते हुए टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका दे सकती है।
कुल मैच: 6
पंजाब किंग्स जीती: 3
गुजरात टाइटंस जीती: 3
यह मैच पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा। यह वही पिच है जहां पिछले सीजन में हाई स्कोरिंग मैच हुआ था। उस मैच में 200+ रन दोनों टीमों ने बनाए थे। इस बार भी बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
दोनों टीमें:
पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग XI): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज