पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नए साल का कैलेंडर हुआ जारी

चंडीगढ़: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने नए साल की पूर्व संध्या पर रविवार को महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार नए साल का कैलेंडर जारी किया। खेल मंत्री ने आज यहां बताया कि इस कैलेंडर में पंजाब के सभी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों और महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया.

चंडीगढ़: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने नए साल की पूर्व संध्या पर रविवार को महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार नए साल का कैलेंडर जारी किया। खेल मंत्री ने आज यहां बताया कि इस कैलेंडर में पंजाब के सभी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों और महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। खेल मंत्री ने विशेष मुख्य सचिव सर्वजीत सिंह और पंजाब खेल यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) जे.एस.चीमा की उपस्थिति में कैलेंडर जारी किये।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने सभी पंजाबियों और खेल जगत को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि पंजाब के पास एक समृद्ध खेल विरासत है और पंजाबी खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में अपने खेल का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार खेलों में राज्य की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापिस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नई खेल नीति के पहले ही साल में पंजाब के खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में 72 साल पुराना रिकार्ड तोड़ते हुए 8 स्वर्ण पदक सहित कुल 20 पदक जीते।उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने अब तक चार पद्म भूषण, 24 पद्म श्री, चार खेल रत्न पुरस्कार, 129 अर्जुन पुरस्कार, 15 द्रोणाचार्य पुरस्कार, 21 ध्यान चंद अवार्ड और पांच तेनजिंग नार्गे पुरस्कार जीते है।

सभी 202 पुरस्कार विजेताओं को कैलेंडर में शामिल किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) जे.एस.चीमा ने बताया कि कैलेंडर का अनोखा पहलू यह है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वाले मार्च महीने, में सभी पुरस्कार विजेतामहिला एथलीट शामिल है, और विश्व एथलेटिक्स दिवस वाले मई महीने, में सभी पुरस्कार शामिल है। एक परिवार में कई पुरस्कार विजेता खिलाड़ी भी है जैसे पिता-पुत्र, दो भाई, पति-पत्नी, चाचा-भतीजा आदि। इन सभी को कैलेंडर में विशेष स्थान दिया गया है।

- विज्ञापन -

Latest News