Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुश अप मैन ऑफ इंडिया रोहतास चौधरी ने तोड़ा पाकिस्तान का 534 पुश अप का रिकॉर्ड

November 9, 2024

पुश अप मैन ऑफ इंडिया रोहतास चौधरी ने तोड़ा पाकिस्तान का 534 पुश अप का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: पुश अप मैन ऑफ इंडिया रोहतास चौधरी ने शनिवार को टाउन हॉल गांधीनगर, गुजरात में पाकिस्तान के पुश अप रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पाकिस्तान के नाम 27 किग्रा वजन के साथ एक पैर पर 534 पुश अप का विश्व रिकॉर्ड था। रोहतास चौधरी ने 722 का रिकॉर्ड बनाकर पाकिस्तान के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवरत उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि गत 12 जनवरी को रोहतास चौधरी ने स्पेन के पुश अप मैन के 37 किलो वजन के साथ 537 पुश अप के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 743 पुश अप का विश्व कीर्तिमान बनाया था। भारत के नाम उनका यह विश्व कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। इस विश्व रिकॉर्ड को उन्होंने दिल्ली पुलिस को समर्पित किया था, दिल्ली पुलिस ने कोरोना काल में अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की जान बचाई थी। पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरे देश से चौधरी को बधाई संदेश प्राप्त हो रहे है। रोहतास चौधरी ने बताया कि यह कीर्तिमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें