Site icon Dainik Savera Times

पीवी सिंधु को लगी चोट, नहीं खेलेंगी अब फ्रेंच ओपन में, डॉक्टर ने दी आराम करने की सलाह

नयी दिल्ली: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को कुछ सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है क्योंकि स्कैन में उनके बाएं घुटने में हल्की चोट का पता चला है। पिछले हफ्ते हैदराबाद की इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को रेनेस में फ्रेंच ओपन सुपर 750 प्रतियोगिता में घुटने की चोट के कारण थाईलैंड की सुपानिदा केटथोंग के खिलाफ दूसरे दौर के मुकाबले के बीच से हटना पड़ा था।

सिंधू ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘फ्रांस से लौटने और घुटने के स्कैन के बाद, मुझे अपने बाएं घुटने में चोट का पता चला है। मैच से हटना सर्वश्रेष्ठ फैसला था।’’उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने मुझे फिर से ट्रेनिंग शुरू करने से पहले कुछ हफ्तों के आराम की सलाह दी है। यह ब्रेक आगामी ओलंपिक पर ध्यान केंद्रित करने का एक अवसर भी है। मैं जल्द ही कोर्ट पर वापसी करूंगी।’’

मौजूदा सत्र में खराब फॉर्म से जूझ रही सिंधू लगातार दो टूर्नामेंट आर्कटिक ओपन और डेनमार्क ओपन में सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ विश्व रैंकिंग में दो स्थान चढक़र छह महीने के अंतराल के बाद पिछले मंगलवार को शीर्ष 10 में लौट आई थीं। सिंधू अगस्त में विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर खिसक गईं थी।

Exit mobile version