Site icon Dainik Savera Times

Indonesia Open: PV Sindhu को पहले ही दौर में मिली चीनी ताइपे की Su Wen-Chi से हार, टूर्नामेंट से हुई बाहर

जकार्ता : भारत की शीर्ष शटलर पी वी सिंधू बुधवार को इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में चीनी ताइपे की सू वेन-ची से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू को बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट के महिला एकल स्पर्धा में 15-21, 21-15, 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। यह वेन-ची के खिलाफ उनकी पहली हार है। ताइवान की खिलाड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता को हराने में एक घंटे 10 मिनट का समय लगा। महिला युगल के अंतिम 32 दौर में रुतपर्णा पांडा और स्वेतपर्णा पांडा की भारतीय जोड़ी कोरिया की छठी वरीयता प्राप्त किम सो येओंग और कोंग ही योंग की जोड़ी से 12-21, 9-21 से हार गई।

Exit mobile version