Site icon Dainik Savera Times

PV Sindhu ने अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन का खिताब

टोक्यो : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामैंट में शानदार खेल दिखाते स्थानीय पसंदीदा अकाने यामागुची को सीधे गेम में हराकर और अपना पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 खिताब जीता। मैट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में खेलते हुए महिला एकल बैडमिंटन रैंकिंग में 12वें स्थान पर मौजूद पीवी सिंधु ने तीसरे नंबर की खिलाड़ी और 3 बार की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। इस जीत के साथ ही 31 वर्षीय पीवी सिंधु का लगभग 2 साल का खिताब का सूखा खत्म हो गया। उनकी पिछली बीडल्यूएफ टूर जीत 2024 में सैयद मोदी इंटरनैशनल में हुई थी। 2022 सिंगापुर ओपन के बाद भारत के बाहर यह उनका पहला खिताब भी था।

ये कुल मिलाकर उनका बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर सिंधु का छठा खिताब था। उन्होंने 2018 से पहले 3 बीडब्ल्यूएफ सुपरसीरीज टूर्नामैंट भी जीते थे। यह 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद पीवी सिंधु का सबसे बड़ा खिताब भी था। जापानी स्टार के खिलाफ पीवी सिंधु की पिछली पूरी मैच जीत 2022 में थाईलैंड ओपन में हुई थी। रविवार को पीवी सिंधु ने शुरुआत से ही मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा; भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने 3-0 की बढ़त बना ली, लेकिन यामागुची ने वापसी करते स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। सिंधु ने नैट पर शानदार खेल और दमदार विनर्स के जरिए फिर से बढ़त बनाई, लेकिन कुछ गलतियों की वजह से यामागुची मिड-गेम इंटरवल तक 11-9 से आगे हो गईं।

सिंधु ने 36-शॉट की मुश्किल रैली जीतकर स्कोर 11-11 से बराबर किया और फिर आक्रामक खेल दिखाते 16-12 की बढ़त बना ली। यामागुची ने वापसी करते स्कोर 17-17 किया, लेकिन पीवी सिंधु ने आखिरी 5 में से 4 प्वाइंट जीतकर पहला गेम अपने नाम कर लिया। सिंधु ने दूसरे गेम में भी अपनी लय बनाए रखी, फोरकोर्ट पर दबदबा बनाया और तेज़ी से 8-3 की बढ़त हासिल कर ली। यामागुची ने कुछ समय के लिए अंतर को 8-7 और बाद में 14-12 तक कम किया, लेकिन पीवी सिंधु ने लगातार स्मैश लगाकर बढ़त बनाए रखी।

Exit mobile version