Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Qatar Open 2025:  Jiri Leheka ने Carlos Alcaraz को 6 . 4 से हराया, जानें मैच का हाल 

February 21, 2025

Qatar Open 2025:  Jiri Leheka ने Carlos Alcaraz को 6 . 4 से हराया, जानें मैच का हाल 

दोहा: शीर्ष वरीयता प्राप्त कालरेस अल्काराज को इस साल की दूसरी पराजय का सामना करना पड़ा जब 25वीं रैंकिंग वाले जिरि लेहेका ने उन्हें कतर ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में 6 . 3, 3 . 6, 6 . 4 से हराया। स्पेन के 21 वर्ष के अल्काराज को 2025 में आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने हराया था। इस महीने की शुरूआत में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ने रोटरडम ओपन जीता था।

अल्काराज ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘मैने अपनी टीम और कोच से बात की है। मुझे नहीं पता कि कहां कमी रह गई। उसने शानदार खेल दिखाया और उसे श्रेय दिया जाना चाहिये।अब लेहेका का सामना आठवीं वरीयता प्राप्त जैक ड्रेपर से होगा जिन्होंने मात्तेओ बेरेतिनी को 4 . 6, 6 . 4, 6 . 3 से हराया। इससे पहले पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रेइ रूबलेव ने दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनाउर को 4 . 1, 3 . 6, 7 . 6 से परास्त किया। अब वह कनाडा के फेलिक्स आगर एलियास्सिमे से खेलेंगे।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ के स्कूलों को आज फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें