Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Qatar Open 2025: जीत के 3 दिन बाद दुबई में पहले दौर में हारे Rublev, जानें कैसा रहा मैच

February 26, 2025

Qatar Open 2025: जीत के 3 दिन बाद दुबई में पहले दौर में हारे Rublev, जानें कैसा रहा मैच

दुबई: रूस के तीसरी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव कतर ओपन खिताब के तीन दिन बाद दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में क्वालीफायर क्वेंटिन हेलिस से 3-6, 6-4, 7-6 (5) से हारकर बाहर हो गए। विश्व में 77वीं रैंकिंग के खिलाड़ी हेलिस की शीर्ष 10 में शामिल किसी खिलाड़ी के खिलाफ यह पहली जीत है। उनका अगला मुकाबला रॉबटरे बॉतिस्ता अगुट से होगा। एक अन्य मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव ने जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-4, 7-6 (4) से हराया।

उनका अगला मुकाबला जियोवानी एमपेत्शी पेरिकार्ड से होगा। दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर 2014 के अमेरिकी ओपन चैंपियन मारिन सिलिच से 6-2, 3-6, 6-3 से हार गए। नूनो बोज्रेस ने आठवीं वरीयता प्राप्त आर्थर फिल्स को 6-2, 6-1 से हराया। दूसरे दौर में पहुंचने वाले अन्य खिलाड़ियों में पांचवीं वरीयता प्राप्त उगो हम्बर्ट, माटेओ बेरेटिनी, फेलिक्स ऑगर अलियासिमे और क्वालीफायर क्रिस्टोफर ओकोनेल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: पेइचिंग: वैश्विक साझा विकास कार्य मंच का तीसरा उच्च स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें