Quinton de Kock : फैसलाबाद में खेले गए पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में भले ही मेहमान टीम को 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के स्टार सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। डी कॉक ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए वनडे क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ उन्होंने पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।
ग्रीम स्मिथ से भी आगे निकले क्विंटन डी कॉक
ग्रीम स्मिथ ने अपने करियर में 196 पारियों में 6989 रन बनाए थे, जबकि डी कॉक अब उनसे आगे निकल गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में जैक्स कैलिस (11550 रन) शीर्ष पर हैं। उनके बाद एबी डिविलियर्स (9427 रन), हाशिम अमला (8113 रन) और हर्शल गिब्स (8094 रन) का स्थान है। अब डी कॉक इस एलीट लिस्ट में पांचवें पायदान पर आ गए हैं, जो उनके शानदार करियर का सबूत है।
A significant milestone. 💣
Quinton de Kock becomes the second-fastest player ever to reach 7 000 ODI career runs, achieving the feat in just 158 innings. 🔥🏏
What a phenomenal career from an incredible player! 🙌🇿🇦 pic.twitter.com/DzUXvUEB8n
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) November 8, 2025
पूरी सीरीज में क्विंटन डी कॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। तीन मैचों की इस सीरीज में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को मजबूत शुरुआत दी। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। खास बात यह है कि इस उपलब्धि के साथ डी कॉक वनडे इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड जीतने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी करते हुए यह पुरस्कार सातवीं बार अपने नाम किया।
तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को मिली करारी हार
हालांकि तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका की टीम 37.5 ओवर में सिर्फ 143 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जवाब में पाकिस्तान ने सैम अयूब (77 रन) की दमदार पारी की बदौलत 25.1 ओवर में 3 विकेट पर 144 रन बनाकर मैच और सीरीज 2-1 से जीत ली। हार के बावजूद डी कॉक का यह प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

