Site icon Dainik Savera Times

टाटा स्टील शतरंज इंडिया चैंपियनशिप से हटीं आर वैशाली

कोलकाताः भारत के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा की बड़ी बहन और महिला ग्रैंडमास्टर एम आर वैशाली गुरुवार से यहां शुरू हो रही टाटा स्टील शतरंज इंडिया चैंपियनशिप से हट गई हैं। प्रज्ञानानंदा को 18 साल की उम्र में विश्व कप का सबसे कम उम्र का उप विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली वैशाली की जगह टूर्नामेंट में महिला ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख लेंगी। दिव्या पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन हैं और 2020 में फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड टीम की सदस्य रहीं।

Exit mobile version