Site icon Dainik Savera Times

Rafael Nadal वापसी की अपनी योजना का जल्द करेंगे खुलासा

मैड्रिडः राफेल नडाल को पूरी उम्मीद है कि कूल्हे की चोट के कारण 2023 में अधिकतर समय बाहर रहने के बाद वह प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी वापसी की योजना का जल्द खुलासा करेंगे। नडाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा,‘‘मैंने कल पुष्टि की कि मैं वापसी करूंगा। मेरे साथ बने रहे।’’ उन्होंने कहा, कि ‘मैं कब और कहां वापसी करूंगा, इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।’’

टेनिस ने अगला सत्र दिसंबर में शुरू होगा जबकि वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन 14 जनवरी से खेला जाएगा। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने नडाल की वापसी की खबर पर कहा,‘‘विश्व टेनिस के लिए यह वास्तव में शानदार खबर है कि वह वापसी करेगा।’’

नडाल ने पुरुष एकल में 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और वह सर्वाधिक खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों में जोकोविच के बाद दूसरे स्थान पर हैं। जोकोविच ने 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

Exit mobile version