Site icon Dainik Savera Times

Rafael Nadal ने मोंटे कार्लो मास्टर्स से नाम लिया वापस

मोनाको : दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने क्ले कोर्ट पर होने वाले मोंटे कार्लो मास्टर्स से नाम वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि अभी वह शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम नहीं हैं। बाईस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से ही कूल्हे की चोट के कारण बाहर हैं। मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट आठ अप्रैल से शुरू होना है। नडाल ने यह टूर्नामेंट रिकॉर्ड 11 बार जीता है।

नडाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं अपने करियर के सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में से एक मोंटे कार्लो मास्टर्स में नहीं खेल पाऊंगा। मैं अभी अपनी पूरी क्षमता से खेलने की स्थिति में नहीं हूं। मेरी तैयारियां चल रही हैं और उम्मीद है कि मैं जल्द वापसी करूंगा।’’

Exit mobile version