Site icon Dainik Savera Times

IPL 2024 :- केकेआर के खिलाफ राजस्थान के पास टॉप-2 में पहुंचने का मौका

गुवाहाटी :- राजस्थान रॉयल्स रविवार शाम को आईपीएल 2024 के 70वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से भिड़ेगी। राजस्थान के पास लीग चरण में दूसरे नंबर पर फिनिश करने का मौका है। टीम 16 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। शीर्ष दो टीमें क्वालीफायर 1 में खेलेंगी, जिसका विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा। केकेआर और आरआर के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 14-14 दोनों टीमों ने जीते, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

संभावित प्लेइंग 11

केकेआर: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षति राणा और वरुण चक्रवर्ती।

आरआर: यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर और कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान और युजवेंद्र चहल।

Exit mobile version